वाराणसी। मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा, वाराणसी द्वारा महिलाओं के उद्यम, कला एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित राजस्थानी मेला इस वर्ष 13 जुलाई 2026 को महमूरगंज स्थित शुभम बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और आयोजन को लेकर शहरवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार मेला प्रातः 11:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक चलेगा, जिसमें लगभग 70 आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे।" राजस्थानी मेले में सूरत की डायमंड ज्वेलरी, नवरत्न ज्वेलर्स के विशेष आभूषण, होम फैशन उत्पाद, आकर्षक साड़ियां, विविध डिजाइनों की राखियां, जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए ठाकुर जी के श्रृंगार एवं आभूषण, नवीनतम डिजाइनर परिधान तथा बच्चों के लिए रंग-बिरंगी पेंसिल एवं अन्य आकर्षक सामग्री प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी।"
शाखा अध्यक्षा ने बताया कि यह आयोजन महिला उद्यमियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा तथा आगंतुकों को खरीदारी, स्वाद और संस्कृति का अनूठा अनुभव मिलेगा।
मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा, वाराणसी ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे 13 जुलाई को आयोजित होने वाले इस भव्य राजस्थानी मेले में अपने परिवार एवं मित्रों के साथ अवश्य पधारें। देश के विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति, फैशन, आभूषण, गृह सज्जा सामग्री एवं स्वादिष्ट व्यंजनों से सजा यह मेला सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ यह आयोजन खरीदारी, मनोरंजन और पारिवारिक आनंद का यादगार अवसर प्रदान करेगा।
मारवाड़ी युवा मंच, वाराणसी गंगा की अध्यक्ष विनीता प्रसाद, सचिव सिल्की अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, प्रचार मंत्री अंशु अग्रवाल तथा आयोजन की संयोजिकाएँ मनीषा अग्रवाल, स्मिता लोहिया, नीतू मुरारका, बबीता अग्रवाल, मीनू पोद्दार, मिली डीडवानिया, मेघा यादुका, राधा अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, वंदना रतेरिया उपस्थित रही ।