मुरादाबाद/ उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद के मिनी आईपीएल सीजन-3 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मंगलवार को एमपीएस क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर SRMS टाइटंस और MPS पैंथर्स के बीच रोमांचक मैच खेला गया। 30 ओवर के इस मुकाबले में MPS पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
मैच में SRMS टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 29.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 159 रन बनाए। SRMS की ओर से हर्ष ने 79 गेंदों पर 56 रन और अभिमन्यु ने 22 गेंदों पर 24 रन की उपयोगी पारियां खेलीं।
MPS पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में कार्तिक ने 3 विकेट झटके, जबकि कोहिनूर और सक्षम ने 2-2 विकेट हासिल किए।
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए MPS पैंथर्स ने 23.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से विवेक ने 31 गेंदों पर 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
मैच के दौरान विशेष अतिथि के रूप में मिर्जा दानिश आलम, प्रियंशु जोशी, प्रतीक्षा, रोहित एवं फ्रूज़ा के ऑनर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शानदार खेल के लिए दोनों टीमों की सराहना की।
इस जीत के साथ MPS पैंथर्स ने मिनी आईपीएल सीजन-3 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली