क्षेत्र के ग्राहकों को होंडा के आधुनिक दोपहिया वाहनों एवं बेहतर सेवाओं की मिलेगी सुविधा
वाराणसी, हरहुआ बाजार, वाराणसी में श्री नरेंद्र होंडा के नए अधिकृत एसोसिएट डीलर शोरूम का भव्य उद्घाटन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों, ग्राहकों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही कार्यक्रम में श्री बृजेश सिंह (एमएलसी) एवं पूर्व मंत्री/विधायक श्री ओम प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नए शोरूम का उद्घाटन करते हुए श्री नरेंद्र होंडा के प्रबंधन एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं समारोह में अम्ब्रिश सिंह भोला (हिंदू युवा वाहिनी, उत्तर प्रदेश), काशीनाथ नाथ सिंह (भाजपा जिला अध्यक्ष, चंदौली), संजय सिंह (ब्लॉक प्रमुख, चंदौली), आदित्य सिंह (मिंटू) एवं डॉ. योगेंद्र सिंह (पूर्व वीसी, एमजीकेपी) सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा राघवेंद्र प्रताप सिंह, यश राय, पवन सिंह, शहनवाज शेख, संजय बनर्जी, पंकज सिंह, अभिषेक सिंह, प्रतीक सिंह बाबू, गोपाल सिंह, मोहसिन रजा एवं समस्थ सिंह परिवार सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए इस अवसर पर श्री नरेंद्र होंडा के प्रबंध निदेशक श्री गौरव सिंह ने कहा कि हरहुआ में नए शोरूम की शुरुआत क्षेत्र के ग्राहकों को होंडा के आधुनिक दोपहिया वाहनों और बेहतर ग्राहक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को वाहन खरीद से संबंधित जानकारी, मार्गदर्शन एवं अन्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री नरेंद्र होंडा प्रबंधन ने सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।