• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • The Lucknow Vyapar Mandal has opposed the geo-tagging system implemented at the Agricultural Produce Market Committee (Mandi Samiti).

लखनऊ व्यापार मंडल ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में लागू जियो टैगिंग व्यवस्था का किया विरोध

आज दिनांक 7 जुलाई 2026, दिन मंगलवार को लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय, गौतम बुद्ध मार्ग पर गल्ला एवं खाद्य व्यापारियों की एक आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि उत्पादन मंडी समिति के अंतर्गत आने वाले व्यापारियों पर अचानक लागू की गई जियो टैगिंग व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए लखनऊ गल्ला खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि जियो टैगिंग व्यवस्था के लागू होने से व्यापारियों को अनेक व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग की।

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर शीघ्र ही मंडी निदेशक से बैठक कर व्यापारियों की सभी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा तथा जियो टैगिंग  व्यवस्था को वापस लेने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से अमरनाथ मिश्रा, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, मनीष कुमार गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, मोनू, रामशंकर अवस्थी, दीपक कुमार अग्रवाल, जयकुमार अग्रवाल प्रशांत गर्ग कृष्ण जीवन रस्तोगी सचिन अग्रवाल सौरभ गुप्ता अखिल केसरवानी रजत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गल्ला एवं खाद्य व्यापारी उपस्थित रहे।