घर में घुसकर चोरी करने वाली महिला कैसरबाग पुलिस की गिरफ्त में

लखनऊ कमिश्नरेट के थाना कैसरबाग पुलिस ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाली एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कैसरबाग क्षेत्र में एक घर से ₹20,100 की चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला आरोपी को पकड़ लिया, जिसके कब्जे से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली गई।

पूछताछ में महिला ने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी महिला रूखसाना बेगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार मिश्रा के निर्देशन में उपनिरीक्षक मोहित कुमार व उपनिरीक्षक प्रियंका की टीम द्वारा की गई।