• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • All India Jan Sangh (AIJS) is preparing to contest the Assembly elections - Bharat Bhushan Pandey

विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी अखिल भारतीय जनसंघ - भारत भूषण पांडेय

वाराणसी। अखिल भारतीय जनसंघ की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 390 कैंट विधानसभा क्षेत्र में संगठन के भावी प्रत्याशी के रूप में राघवेंद्र पाण्डेय का नाम घोषित किया गया है। अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत भूषण पांडेय ने बताया कि “राष्ट्र सर्वोपरि–राष्ट्रहित हमारा संकल्प” का संदेश देते हुए राजनीति में सत्य, नैतिकता, ईमानदारी एवं उच्च आदर्शों की प्रतिष्ठा करना है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष, पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करने को प्रमुख संकल्पों में शामिल किया गया है। पार्टी के अनुसार क्षेत्र के सभी जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का तत्परता से समाधान और निष्पक्ष भाव से सेवा करना उसकी प्राथमिकताओं में रहेगा। इस अवसर पर भारत भूषण पांडेय ने कहा कि राष्ट्रवाद, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया है। संकल्पों में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सड़क, पेयजल, विद्युत, व्यापार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने तथा नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार की बात कही। वहीं सामाजिक समरसता, भाईचारा और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी प्रमुख स्थान दिया गया है। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, संस्कार, कौशल एवं नेतृत्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए सशक्त बनाने, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भारत की दिशा में कार्य करने तथा वैदिक सनातन धर्म में वर्णित देशी गोवंश के संरक्षण-संवर्धन के लिए तत्पर रहने का संकल्प भी लिया है उन्होंने राघवेंद्र पाण्डेय को 390 कैंट विधानसभा का भावी प्रत्याशी बताते हुए उन्हें “समर्पित जनसेवक” और “स्वच्छ राजनीति के पक्षधर” के रूप में उतारा गया है।