ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश सचिव दीपेश कुमार विश्वकर्मा ने आज कांग्रेस पार्टी के 24 अकबर रोड स्थित कार्यालय पर अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी, महासचिव पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। दीपेश विश्वकर्मा ने कहा है कि श्री राजेंद्र पाल गौतम जी अंबेडकरवादी विचारधारा वाले सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर हैं। कांग्रेस पार्टी में उनको मजबूत जिम्मेदारी मिलने से दलित, आदिवासी, पिछड़ा और मुस्लिम समुदाय में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। राजेंद्र पाल जी के नेतृत्व में वंचित समाज के लोगों में न्याय और भागीदारी की उम्मीद जगी है।