वाराणसी। फ्लोरेंस स्कूल में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा-2026 का गुरुवार को क्राफ्ट कला की परीक्षा के साथ समापन हुआ। अंतिम परीक्षा में बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज और अपनी कल्पनाशीलता से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि परीक्षा ज्ञान की कसौटी है, जबकि कला बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास की अभिव्यक्ति है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।