मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिव्यांगजनों के लिए कार्यक्रम, कलेक्ट्रेट में वितरित की गई सहायक सामग्री*
रामपुर। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में दिव्यांगजनों के कल्याण एवं उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक सामग्री वितरित की गई जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा है कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर मिले और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी भी दी इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि पात्र दिव्यांगजनों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सहायक सामग्री मिलने से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलेगी।