वाराणसी। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद काशी प्रांत एनसीआर-2 वरुणा शाखा की ओर से “वंदे मातरम् नमामि भारतम्” समारोह आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे पांच विद्यालयों और एक डिग्री कॉलेज में एक साथ पूर्ण वंदे मातरम् का गायन हुआ, जिसमें करीब 3000 विद्यार्थियों ने सहभागिता की संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर, द पाठशाला स्कूल तरना शिवपुर, जेसी इंटर कॉलेज हटिया शिवपुर, सरस्वती शिशु बाल विद्या मंदिर महावीर मंदिर अर्दली बाजार, नारायण बाल शिक्षा निकेतन स्कूल तरना बाजार शिवपुर और बाबू तूफानी सिंह डिग्री कॉलेज चंदौली में आयोजन हुआ। गतिविधि संयोजक नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को वंदे मातरम् के इतिहास और महत्व की जानकारी दी। प्रांतीय सह महिला सहभागिता लवली श्रीवास्तव ने भी राष्ट्रगीत के महत्व पर प्रकाश डाला अध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश यादव ने आयोजन को ऐतिहासिक पल बताया। कार्यक्रम में सचिव दिनेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष जेपी सिंह, महिला सहभागिता निधि सिंह, पूर्व सचिव एवं गतिविधि संयोजक नीतू सिंह, रीना गिरी, अनुराग शर्मा और मीडिया प्रभारी आनंद तिवारी सहित पूरी टीम की सक्रिय सहभागिता रही।