• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Yoga session held at Rampur court complex on International Yoga Day; judicial officers pledge to prioritize health.

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रामपुर कोर्ट परिसर में हुआ योगाभ्यास, न्यायिक अधिकारियों ने लिया स्वास्थ्य का संकल्प

रामपुर। उत्तर प्रदेश /रामपुर।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामपुर न्यायालय परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, मजिस्ट्रेटों एवं न्यायालय कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक प्रियंका शुक्ला, श्वेता जी एवं सरिता बिश्नोई ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा विभिन्न योगासन और प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा तनाव से मुक्ति मिलती है।

कार्यक्रम में मौजूद न्यायाधीशों एवं मजिस्ट्रेटों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे दैनिक जीवन में अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।

योग प्रशिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया और योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ भारत और फिट इंडिया के संकल्प के साथ किया गया।