• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Grand Havan at Annapurna Temple on Navami; Goddess Adorned with Fragrant Flowers; 101 Young Girls Honored

अन्नपूर्णा मंदिर में नवमी पर भव्य हवन, सुगंधित फूलों से सजी माता, 101 कन्याओं का पूजन

वाराणसी। काशी के अति प्राचीन माँ अन्नपूर्णा मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी के उपरांत नवमी तिथि पर भव्य अनुष्ठान संपन्न हुआ मंदिर के महंत शंकर पुरी जी महाराज के नेतृत्व में हवन के पश्चात माता का सुगंधित माला-फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया और महा-आरती की गई महंत जी ने बताया कि अष्टमी के बाद नवमी तिथि पर कन्या पूजन की परंपरा है। सात वैदिक ब्राह्मणों द्वारा हवन कराया गया, जिसमें देश की सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की गई हवन के बाद 9 कुंवारी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन, पाठ और आरती की गई। इसके पश्चात 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया गया। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।