जन औषधि केंद्र पर जरूरी दवा उपलब्ध कराने के लिए सपा नेता ने एडी से किया वार्ता

मरीजो को हो रहे परेशानी को देखकर सपा नेता विष्णु शर्मा ने उठाया मुद्दा 

वाराणसी 3 जून जिला एवं मंडलीय चिकित्सालय एवं सीएचसी से लेकर पीएचसी तक जन औषधि केन्द्र द्वारा स्थापित आवश्यक व जीवन रक्षक दवा की बदहाली को लेकर सपा नेताओ ने  एडी डाॅ एनडी शर्मा से वार्ता कर जन औषधी केन्द्र पर जरूरी दवाए उपलब्ध कराई जाने की मांग उठाई है। सपा नेता विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " ने एडी डाॅ एनडी शर्मा को फोन कर बताया कि जिले मे पंद्रह से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले गए है मगर कही भी आमजन को जन औषधि केंद्र का लाभ नही मिल रहा है मरीजो को महंगे दर से दवाए खरीदने के लिए मजबूर हो रहे है एवं आवश्यक दवांए की सप्लाई न होने के कारण मरीज व तमीरदार परेशान हो रहे है सपा नेता की शिकायत पर एडी डाॅ एनडी शर्मा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि आप सूचि बनाकर उपलब्ध कराकर मेरे पास भेजे मै  ड्रंग इंस्पेक्टर से वार्ता कर जल्द जन औषधि केंद्र पर जरूरी दवाए उपलब्ध कराने का जल्द प्रयास करूँगा