रामपुर/शाहाबाद/ उत्तर प्रदेश। रामपुर के शाहाबाद स्थित चीनी मिल मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान तेज बारिश ने पूरे आयोजन का रंग फीका कर दिया। कार्यक्रम शुरू होने के कुछ समय बाद हुई बारिश से पंडाल और मैदान में मौजूद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर शरण लेते दिखाई दिए।
बारिश को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि मानो "भगवान राम ने इंद्रधनुष-बाण चलाकर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम फीका कर दिया हो।" यह लोगों के बीच कही जा रही एक प्रतीकात्मक और भावनात्मक अभिव्यक्ति रही, जिसे मौसम के अचानक बदले मिजाज से जोड़कर देखा गया।
सूत्रों के हवाले से क्षेत्र में यह चर्चा भी रही कि कार्यक्रम में अपेक्षा के अनुरूप आम जनता की भागीदारी नहीं रही। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तेज बारिश के कारण कार्यक्रम का उत्साह प्रभावित हुआ और कई लोग कार्यक्रम स्थल से वापस लौटते नजर आए। प्रशासन ने व्यवस्थाओं को बनाए रखने का प्रयास किया, लेकिन खराब मौसम पूरे आयोजन पर भारी पड़ता दिखाई दिया।