• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • "Namo Seva Gatha" resonates with the message of public service, with street plays held at four locations.

नमो सेवा गाथा’ में गूंजा जनसेवा का संदेश, चार स्थानों पर नुक्कड़ नाटक

वाराणसी। भाजपा के ‘नमो सेवा गाथा’ अभियान के तहत मंगलवार को महानगर के चार प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर जनसेवा, विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सेवा कार्यों के प्रति जागरूक किया।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि अभियान के तहत अस्सी चौराहा पर शाम पांच बजे, संकट मोचन मंदिर के समीप छह बजे, चितरंजन पार्क पुलिस सहायता केंद्र पर सात बजे तथा गोदौलिया चौराहा पर रात आठ बजे नुक्कड़ नाटकों का मंचन हुआ। प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक जुटे उन्होंने बताया कि बुधवार को भी सात प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन होगा। सुबह सात बजे नेहरू पार्क कैंट से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद सिगरा स्टेडियम में आठ बजे, महमूरगंज तिराहा पर नौ बजे, बीएलडब्ल्यू तिराहा पर दस बजे, सुन्दरपुर सट्टी में 11 बजे, रामनगर किला परिसर के बाहर दोपहर दो बजे तथा रामनगर घाट पर तीन बजे प्रस्तुतियां होंगी प्रदीप अग्रहरि ने काशीवासियों, प्रबुद्ध नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की संकट मोचन मंदिर तिराहे पर रंगकला मंच की ओर से नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, महानगर मंत्री अमित खरे, मीडिया प्रभारी प्रमील पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, डॉ. नन्द जी पाण्डेय, जगन्नाथ ओझा, कार्यक्रम संयोजक प्रिंस द्विवेदी, अनुपम दुबे, शिवम गुप्ता, शालिनी सिंह, शशि नाथ दुबे, विपिन ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे मेरी खबर को और संक्षिप्त करें