• Home
  • Uttar Pradesh
  • Barabanki
  • On Gram Panchayat Chibon being honoured with the Chief Minister's Award, the villagers organised a function to wish for a bright future for the village head.

ग्राम पंचायत छीबों को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित कराने पर ग्राम प्रधान के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए ग्रामीणों ने कराया

अखण्ड मानस पाठ एवं विशाल भंडारा कर उज्जवल भविष्य की मांगी शुभकामनायें  कुछ प्रतिनिधि महज अपने भौकाल बनाने एवं खुद का विकास करने के लिए सियासत में उतरते हैं तो कुछ लोग लीक से कुछ अलग करने की मंशा से कुछ अलग कर दिखाने की गरज से जमीन पर काम करते हुए इतिहास तक रच देते हैं 

ऐसा ही आकांक्षी विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत छीबों के ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान कुछ अलग करके दिखा दिया है 

आकांक्षी विकास खण्ड रामनगर के आकांक्षी मानक के अनुरूप अपनी ग्राम पंचायत छीबों के विकास में ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा ने योगदान करते हुए नीति आयोग के सूचकांक को ऊंचाई देते हुए अपनी ग्राम पंचायत को शीर्ष पर ले जाकर खड़ा कर क्षेत्र में इतिहास रच दिया इसके कारण उनकी ग्राम सभा को जहाँ मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त हुआ है वहीं कुछ अलग कर दिखाने में अपनी गांव के जनता जनार्दन तक को दिखा दिया है कि यदि मेहनत से काम किया जाये तो गांव का विकास तो होता ही है ऊपर से पुरस्कार भी प्राप्त होते हैं 

आज अनिल मिश्रा जहाँ पुरस्कार के पर्याय बनकर जहाँ उभरे हैं वहीं उनकी मेहनत से एसी उपलब्धि हासिल करने पर उनके गांव की जनता भी गौरवान्वित है 

प्रधान अनिल मिश्रा की इस उपलब्धि पर उनके गांव छीबों के ग्रामीणों ने गांव छीबों के ख्याति लब्ध ग्राम देवता भैरव मंदिर में अखण्ड मानस पाठ करा तथा विशाल भंडारा कर अपने ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मंगल कामनाऐं कर रहे हैं 

छीबों गांव के अरुण द्विवेदी कहते हैं कि आजाद भारत के दौर में गांव के तमाम लोग गांव के प्रधान चुने गए लेकिन किसी ने गांव को यह उपलब्धि नहीं दिलाई हमें वर्तमान प्रधान अनिल मिश्रा पर गर्व है कि उन्होंने छीबों गांव का नाम रोशन करते हुए मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित कराया है 

इस उपलब्धि हासिल करने पर ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा ने बताया कि वे लम्बे अरसे तक भारत रत्न नाना जी देशमुख के सानिध्य में रहते हुए उनके द्वारा गांव को विकसित करने के हुनर को अपनी आँखों से करते हुए देखा था समय ने प्रधान बनने का अवसर दिया तो बस नाना जी के द्वारा मिले संस्कार को गांव के विकास में उसी मानदण्ड के अनुरूप प्रयास किया तो आज गांव के हिस्से में कई पुरस्कार अनायास मिल गए यह प्रेरणा जरूर नाना जी की रही लेकिन इस सफलता का श्रेय छीबों गांव की जनता जनार्दन को है जिन्होंने हर कदम में मेरा बराबर साथ दिया है यह पुरस्कार और सम्मान मेरे गांव के सभी उन देवतुल्य जनता जनार्दन को समर्पित है जिन्होंने  उन्हें इस गांव का ग्राम प्रधान बनाया  

ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा ने बताया कि 26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में रहने का मौका मिला तो 31अगस्त 2025 में एक्सपोजर विजिट तेलंगाना 30 अक्टूबर 2025 विज्ञान भवन नई दिल्ली तथा 22 मार्च 2025 में एक्सपोजर विजिट पुना में अवसर मिला तो 28 जनवरी 2025 को मॉडल युवा ग्राम सभा राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह भारत मंडपम नई दिल्ली में भी हिस्सा बने 

इधर बीते माह मुख्यमंत्री पुरस्कार से ग्राम पंचायत छीबों को सम्मानित किया गया है जो रामनगर ब्लॉक की इकलौती ग्राम पंचायत है जिसे इस पुरस्कार के लिए चुना गया था जो छीबों गांव के लिए गर्व की बात है