*मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*
मुरादाबाद के सभागार में किया गया | कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश ( लारा कोर्ट) जैगमउद्दीन उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट द्वारा किया गया |कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ | कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन को आत्मसात करने पर जोर दिया विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए जनपद न्यायाधीश लारा कोर्ट जैग़मउद्दीन ने कहा कि हम इन दोनों महापुरुषों को इसीलिए याद रखते हैं कि उनकी कथनी और करनी सदैव एक जैसी थी वह जो कहते थे वही करते थे और हमें उनकी इसी बात का अनुसरण करना चाहिए | मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम ने कहा कि यह दिन अपने आप में विशिष्ट है और विशिष्ट उनके व्यक्तित्व की वजह से है क्योंकि 2 अक्टूबर के दिन तो अनेकों लोगों ने जन्म लिया होगा लेकिन हम उनमें से किसी की जयंती नहीं मना रहे हैं हम सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मना रहे हैं क्योंकि उन्होंने जो भी काम किया उसे पूरी कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी के साथ किया |हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम जो भी काम करें उसे पूरी कर्तव्यपरायणता और ईमानदारी के साथ करें बार के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता ने कहा कि आज का दिन बहुत ही पुनीत और पावन है आज के दिन हमारे देश को दो ऐसे सपूतों की जयंती है जिन्होंने इस देश को अपनी सादगी और अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से बहुत कुछ दिया जहां एक ने देश को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं दूसरे ने भी आजाद भारत में उत्पन्न हुए अन्न के संकट से आजाद करने में उसे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और जय जवान जय किसान जैसा कालजयी नारा दिया | इस अवसर पर कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश कृष्ण कुमार सिंह एवं अरुण कुमार सिंह एल्डर कमेटी के सदस्य महेश चंद त्यागी बार के पूर्व अध्यक्ष प्रभात गोयल, आदेश श्रीवास्तव, हाजी अमीरुल हसन जाफरी, पूर्व महासचिव आदित्य श्रीवास्तव अभिषेक भटनागर, अंजार हुसैन, अजय बंसल, पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह जेपी, रमा पांडे, शिव कुमार गौतम, कैलाश सिंह, आशीष उपाध्याय, सुरेश सिंह, जाबिर हुसैन, अनिल गुप्ता, पंकज शर्मा, सचिन कुमार, सुनील कुमार सक्सेना, फिरोज आलम, काजल सिंह,गिरीश चंद्र जैकबाल,संजीव राघव, रघुवीर सिंह, अतुल सोती शाहिस्ता परवीन, अनामिका गुप्ता, हेमंत कौशिक, विशाल भारद्वाज, गौतम बाजवा, अजय पाल,नासिर हुसैन, मोहम्मद आसिफ,नीरज कुमार आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे|