वाराणसी। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगयतन इंटरनेशनल परिसर में योगऋषि डॉ. राकेश पांडेय स्मृति योग संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुखदेव त्रिपाठी ने योग को मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का विज्ञान बताते हुए डॉ. राकेश पांडेय को पद्म पुरस्कार देने की मांग की। विशिष्ट अतिथि डॉ. जय प्रकाश मिश्रा ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए संस्थान के कार्यों की सराहना की।
मुख्य वक्ता हठयोगी पं. विजय प्रकाश मिश्रा ने डॉ. राकेश पांडेय के योग, शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में योग प्रदर्शन, प्राणायाम एवं ध्यान सत्र आयोजित कर योग साधकों को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. सुनीता एवं धन्यवाद ज्ञापन योगेश पांडे, सचिव योगयतन इंटरनेशनल ने किया।