कौशाम्बी....चरवा पुलिस टीम ने हत्या की घटना का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण कर 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब हो कि 8 जून को सुबह थाना चरवा पर बाराडोली गांव के एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि रोड से कुछ दूरी पर जंगल में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पड़ी हुई है। सूचना पर तत्काल थाना चरवा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर बाइक की जांच की गई एवं आस पास के क्षेत्र में कॉम्बिंग की गई तो एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त बाइक धारक थाना चरवा क्षेत्र के ग्राम पंसौर निवासी राजू पुत्र देवीदीन उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप में हुई। तत्काल पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुये आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये एवं स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। हत्या के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरवा पर मु०अ०सं० 137/2026 धारा 103(1)/238ए बीएनएस बनाम अंगद पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत सत्य नारायण पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा घटना के शीघ्र, सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तीन टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।इसी क्रम में घटना के अनावरण हेतु गठित टीमों द्वारा आस-पास के लोगों से पूछताछ एवं इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से 24 घण्टे के अन्दर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों 1. अंगद पुत्र हुबलाल 2. लवकुश पुत्र अंगद 3. राजकुमारी पत्नी अंगद निवासीगण मीरनपर थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर कमालपुर बलीपुर टाटा रोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक तलवार, एक खुर्पी, एक कुल्हाड़ी, एक अदद फावडा बिना बेट व मृतक का कटा सर व मोबाइल फोन बरामद किया गया। तत्पश्चात फील्ड यूनिट के साथ अभियुक्तगण के घर का निरीक्षण किया गया तो घर की दिवारो पर भी खून के छीटे पाये गये। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त अगंद ने बताया कि मृतक राजू मेरी पुत्री से बात चीत करता था और आये दिन उसको परेशान करता था, इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। जिसे हम लोगो द्वारा कई बार समझाने व मना करने के बाद भी वह नहीं माना और दिनांक 07/08.06.2026 की रात्रि में राजू मेरे घर आया, जिसे हम लोगो ने पकड़ लिया और अपने घर के अन्दर ही मारपीट करके सर काटकर हत्या कर दिये और पहचान छिपाने के लिये कटे सर व मोबाइल को घर के सामने रोड़ के उसपार महुआ के पेड़ के पास जमीन में गाड़ दिया था तथा घटना में प्रयुक्त किये गये औजार कुल्हाड़ी, तलवार, खुर्पी व फावड़ा को बोरे में भरकर खेत में फेक दिये थे। राजू के धड़ को मीरनपर प्राथमिक विद्यालय के पास जंगल झाड में फेक दिया और उसकी मोटरसाइकिल को वही थोड़ी दूर पर खड़े करके चले गये थे।