इस्कॉन वाराणसी में 2 से 5 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी उत्सव

24 घंटे गूंजेगा हरे कृष्ण महामंत्र, 51 प्रकार की सामग्री से होगा महाभिषेक

वाराणसी। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन वाराणसी, दुर्गाकुंड में 2 से 5 सितंबर तक चार दिवसीय भव्य जन्माष्टमी उत्सव आयोजित किया जाएगा। उत्सव में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं भक्तिमय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। आयोजन श्रीमान अच्युत मोहन दास, अध्यक्ष, के मार्गदर्शन में  साक्षी मुरारी दास,  रसिक गोविंद दास, श्रीमान मुरारी गुप्ता दास, श्रीमान धवल कृष्ण दास एवं राम केशव दास के संयोजन में होगा उत्सव का शुभारंभ 2 एवं 3 सितंबर को सुबह 8 से 10 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा से होगा। कथा  अच्युत मोहन प्रभु प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद भक्तों के लिए प्रसादम की व्यवस्था रहेगी।