• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Navratri Festival by the ‘Srijan’ Branch: A Confluence of Devotion, Empowerment, and Traditional Values

भक्ति, शक्ति और संस्कारों के संगम से सजा सृजन शाखा का नवरात्रि महोत्सव

माता की चौकी, 35 कन्याओं और पांच बटुकों का पूजन कर दिया नारी सम्मान व पर्यावरण संरक्षण का संदेश वाराणसी। भारत विकास परिषद की सृजन शाखा की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस एवं शारदीय नवरात्रि के अवसर पर शिवपुर बाईपास स्थित साक्षी लॉन, न्यू अशोक विहार कॉलोनी में भव्य माता की चौकी एवं कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया। भक्ति, शक्ति, संस्कार और सेवा भावना से ओतप्रोत इस आयोजन में 35 कन्याओं और पांच भैरव स्वरूप बालकों का पूजन कर उनके सम्मान एवं उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद को नमन, दीप प्रज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् गान के साथ हुआ। मां दुर्गा की आराधना के बाद कन्याओं का पूजन कर उन्हें टिफिन बॉक्स, रुमाल, स्टेशनरी, मिठाई, फल एवं दैनिक उपयोग की सामग्री भेंट की गई। विशेष बात यह रही कि शाखा की ‘प्लास्टिक छोड़ो, मैं हूं ना’ पहल के तहत सभी सामग्री कपड़े की थैलियों में दी गई, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी प्रसारित हुआ माता के भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। इसके बाद महिलाओं एवं सदस्यों ने गरबा-डांडिया नृत्य के माध्यम से उत्सव का आनंद लिया। मनोरंजक खेलों, आकर्षक उपहारों और दो भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार देकर कार्यक्रम को और भी उल्लासपूर्ण बनाया गया। प्रीति सिन्हा एवं अन्य सहयोगियों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर दिवाली से संबंधित तोरण, कपड़े और चादरों की खरीदारी भी हुई समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. अशोक श्रीवास्तव, काशी प्रांत अध्यक्ष हरविंदर वालिया, काजल वालिया, क्षेत्रीय संयुक्त सचिव सुनील तथा प्रांतीय सचिव विनीता की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने शाखा की सुव्यवस्थित आयोजन व्यवस्था, सेवा भावना और भारतीय संस्कारों के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमा सिंह एवं शांभवी सिंह ने किया, जबकि पंजीकरण की जिम्मेदारी संरक्षक ज्ञानेंद्र बहादुर ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में रेखा शुक्ला एवं संजय शुक्ला का विशेष सहयोग रहा। शाखा के सभी सदस्यों एवं मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।