शादी का दबाव व धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार।

वाराणसी, भेलूपुर थाना पुलिस ने शादी के लिए दबाव बनाने और धमकी देने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वादी की शिकायत पर मु0अ0सं0 0326/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि युवक द्वारा वादी की पुत्री पर शादी के लिए दबाव बनाया जा रहा था तथा मना करने पर उसे धमकाया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त अनुकेश तिवारी उर्फ हर्ष तिवारी (19 वर्ष) निवासी खोजवां, भेलूपुर को मंगलवार को नूर नगर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।