मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश/जिसमें क्लासिक एवं सेमी क्लासिकल, जुंबा फिटनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्री अनुज अग्रवाल जी, मुख्य अतिथि श्रीमती स्वाति मौर्य विख्यात नृत्य प्रशिक्षिका, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रंजना भटनागर प्रसिद्ध नृत्य प्रशिक्षिका कला संगम अकैडमी मुरादाबाद , प्रधानाचार्य शिशु वाटिका इंटर कॉलेज हरी निवास गुप्ता एवं प्रधानाचार्य एस वी पब्लिक स्कूल श्रीमती ज्योत्सना गुप्ता जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया यह कार्यक्रम एवं कार्यशाला व्याख्यात प्रशिक्षिका एवं आर्टिस्ट तथा कोरियोग्राफर नृत्यांगना एवं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्री मती स्वाति मौर्य जी के दिशा निर्देशन में आरंभ किया गया । यह कार्यशाला आज 2 जून से प्रारंभ होकर 4 जून तक चलेगी। आज के प्रथम सत्र में श्रीमती स्वाती मौर्य जी द्वारा जुंबा फिटनेस से संबंधित बच्चों को जानकारी दी तथा बताया की जूम्मा शब्द कोलंबिया से आया है और इसके फाउंडर अल्बर्टो बैटिंग पैलेस है। आज श्रीमती स्वाति मौर्य जी ने उपस्थित बच्चों को तथा स्टाफ को जुम्मा फिटनेस एक्सरसाइज के बेसिक नियम समझाएं और बेसिक एक्सरसाइज के लिए सभी को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि जुम्मा कोई डांस नहीं है बल्कि जुम्मा एक एक्सरसाइज है । आज जुंबा फिटनेस के संबंध में कुंबिया,नौरंगे तथा सालसा नामक टिप्स बताये । आज के कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रंजना भटनागर जी कला संगम अकादमी की प्रशिक्षिका एवं ओनर भी उपस्थित रही जिन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपनी कला अकादमी में नृत्य एवं बाद्य यंत्रों को सीखने के लिए आमंत्रित किया। प्रबंधक अनुज अग्रवाल जी ने भी बच्चों को स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है का संदेश प्रसारित करते हुए प्रतिदिन योगा करने का आवाहन किया । वक्ताओं ने कहा कि योगा करने अथवा एक्सरसाइज व्यायाम करने से हम आज वर्तमान में जो भी जाने अनजाने में मिलावटी चीज खा रहे हैं उनको पचाने में हमें शक्ति मिलती है जिसे हम आसानी से पचाकर अपने को स्वस्थ रख सकते हैं । कार्यक्रम के समापन पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती रंजना भटनागर जी को प्रबंधक महोदय जी के कर कमलों द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर श्री आर भटनागर जी के साथ-साथ दोनों विद्यालयों का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा