आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में मातृशक्ति व बच्चों से हुआ आत्मीय संवाद

वाराणसी। पंचकोशी  स्थित हनुमान मंदिर अखाड़ा परिसर में आंगनवाड़ी की ओर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों एवं महिलाओं से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याओं व जरूरतों की जानकारी ली कार्यक्रम में मंत्री रविन्द्र जायसवाल एवं अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों के साथ संवाद कर आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी भी ली गई कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरासिया बतौर अतिथि उपस्थित रहीं। उनके साथ साधना सिंह, उषा सिंह, इनर व्हील क्लब का बनारस 312 की अध्यक्ष सुषमा सिंह,पूजा सिंह, चंद्रकला सिंह और राधा देवी सहित कार्यसमिति की सदस्य मौजूद रहीं। महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।