• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • ress Note* *Gandhi Jayanti and Shastri Jayanti Celebrated with Great Enthusiasm at the School of Management Sciences, Lucknow

प्रेस नोट* *स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस, लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती*

*लखनऊ, 2 अक्टूबर 2026।* स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस (SMS), लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वीं जयंती के अवसर पर गंगा ब्लॉक के स्वागत परिसर में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई समारोह में संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शरद सिंह ने दोनों राष्ट्रनायकों के व्यक्तित्व, कृतित्व तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया। उन्होंने सभी से महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं नैतिकता के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया संस्थान के महानिदेशक प्रो. भरत राज सिंह ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी जी के विचार और शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन आज भी समाज एवं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक नैतिक, जिम्मेदार, आत्मनिर्भर एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है  इस अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह, प्रशासनिक अधिकारी; श्री उग्रसेन, सुरक्षा अधिकारी; श्री लवकुश सिंह एवं श्री राम कैलाश, सुरक्षाकर्मी; श्री शुक्ला, विद्युत सुरक्षा अधिकारी; श्री मनोज मौर्या, श्री आदर्श, श्री अंकित सिंह एवं श्री अमित चौधरी सहित संस्थान के अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के संकल्प के साथ हुआ।