• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • The construction of 'Tulsi ki Paidi' at Tulsi's birthplace, Rajapur (Gonda), is absolutely essential: Swami Bhagvaddacharya.

तुलसी जन्मभूमि राजापुर गोंडा में तुलसी की पैड़ी का निर्माण अत्यावश्यक है: स्वामी भगवदाचार्य

लखनऊ डेस्क (आर एल पाण्डेय)। तुलसी की पैड़ी, तुलसीधाम राजापुर गोंडा श्री रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जन्म भूमि तुलसीधाम राजापुर विकासखंड परसपुर तहसील करनैलगंज जनपद गोंडा उत्तर प्रदेश में स्थित है। श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास एवं सनातन धर्म परिषद द्वारा तुलसी जन्मभूमि राजापुर गोंडा का उत्तरोत्तर विकास किया जा रहा है। तुलसी जन्मभूमि होने के कारण देश-विदेश के श्रद्धालु भक्तगण एवं पर्यटकों का आवागमन बना रहता है। यहां पर उन लोगों के आकर्षण के लिए अयोध्या राम की पैड़ी एवं हरिद्वार में हरि की पैड़ी की तरह तुलसी जन्मभूमि राजापुर गोंडा में भी तुलसी की पैड़ी का निर्माण अत्यावश्यक है। अतः तुलसी जन्मभूमि राजापुर गोंडा में सरयू नदी से तुलसी की पैड़ी का निर्माण कराने के लिए  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर आवेदन दिया गया ताकि भक्तजनों एवं पर्यटकों के लिए तुलसीधाम राजापुर गोंडा आकर्षण का केंद्र बन सके। डॉ स्वामी भगवदाचार्य अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने उक्त जानकारी दी।