• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • The Samajwadi Party Minority Sabha gave a grand welcome to the newly appointed Uttar Pradesh Secretary.

सपा के नवनियुक्त उ प्र सचिव का अल्पसंख्यक सभा ने किया भव्य स्वागत अभिनंदन

वाराणसी आज समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के कैम्प कार्यालय काजीपुर खुर्द औरंगाबाद में आज मासिक बैठक आहूत किया गया बैठक मे पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे  विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " को समाजवादी पार्टी का उ० प्रदेश का नव नियुक्त सचिव बनाए जाने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया ।  अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष  मोहम्मद हैदर "गुड्डू" ने संगठन विस्तार करते हुए अरशद खां रानू को 390 कैण्ट विधानसभा अध्यक्ष पद की कमान सौंपी, साथ ही प्रखर समाजवादी चितंक अरविंद सिंह का जन्मदिन भी मनाया गया, बैठक में मौजूद वक्ताओं ने आगामी विधानपरिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के शिक्षक व स्नातक प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए,"समाजवादी चले मतदाताओं के द्वारा" के रूप में अभियान चलाने का संकल्प लिया,  सपा के नव नियुक्त उ० प्रदेश सचिव एवं विधान परिषद चुनाव के  प्रभारी विष्णु शर्मा (विश्वकर्मा) ने अपने सम्बोधन में शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए अपनी अंतिम सांस तक समाजवादी विचारों के लिए मर-मिटने की शपथ दोहराई, विष्णु शर्मा ने अपने ओजस्वी संबोधन में वाराणसी-मिर्जा़पुर खण्ड स्नातक व शिक्षक चुनाव में एक बार फिर समाजवादी पताका लहराने के लिए जी जान से लग जाने का आह्वान किया, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद हैदर गुड्डू ने कहा कि आज निर्वाचन आयोग की साज़िशें और बेईमानी से चुनावी व्यवस्था पर जनता का विश्वास बहुत कमजोर हुआ है, इसलिए विधानपरिषद चुनाव में कार्यकर्ताओं को विशेष सतर्कता बरतनी होगी, कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व पार्षद एवं पूर्व दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष शमीम अंसारी ने चुनाव की टेक्निकल जानकारी साझा की, और विधानपरिषद चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मानते हुए दोनों समाजवादी प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया  उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा (विश्वकर्मा) महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद हैदर गुड्डू, वरिष्ठ बुनकर नेता एवं प्रदेश सचिव शमीम अंसारी, पूर्व दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष शमीम अहमद अंसारी, महानगर महासचिव अल्पसंख्यक सभा मो अज़फर "गुड्डू मास्टर" प्रखर समाजवादी अरविंद सिंह, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा जावेद अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मोहसिन अंसारी, महानगर सचिव लतीफ़ अहमद लतीफ़, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शमशीर आलम मंसूरी, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा वसीम अब्बास, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा वाकिफ हुसैन विक्की, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा इम्तियाज अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा जैनुल आबदीन आर्यन, महानगर उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा कलाम हाशमी, महानगर उपाध्यक्ष नूरूल ऐन, नवनियुक्त कैण्ट विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा अरशद खां रानू, उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मोईनुद्दीन बाबा, और ढेरों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी महानगर अल्पसंख्यक सभा वाराणसी