दिव्यांग क्रिकेट की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

वाराणसी। सिगरा स्टेडियम में आयोजित होने वाली टी-20 नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण होटल ताज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की विशेष उपस्थिति रही नितिन नवीन ने कहा कि दिव्यांगता मन की होती है, शरीर की नहीं। दिव्यांग खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं और अवसर मिलने पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। आयोजन समिति अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और समावेशी भारत का संदेश देना हैऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी दी। संचालन महासचिव संजय चौरसिया ने किया, जबकि संयोजक वीरभद्र सिंह ने आभार जताया। इस अवसर पर पद्मश्री विमल जैन, ट्विंस ब्रदर राहुल गुप्ता, रोहित गुप्ता, अखिलेश यादव, रोशन द्विवेदी, शशि भूषण त्रिपाठी, रवि प्रताप सिंह साजन, चन्दन सिंह सिसोदिया सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।