रामनगर/चंदौली, विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आदर्श फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र, ग्राम अनापुर, परोरवां (रामनगर, चंदौली) द्वारा "नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। नशे की लत से मुक्ति केवल व्यक्तिगत प्रयास से ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज के सहयोग से भी संभव है। उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर आदर्श फाउंडेशन के शिव शंकर पांडे (प्रबंधक), संजय चतुर्वेदी (पी.ओ.), बुद्धीराम, आशीष, मंगल एवं ऋषभ सहित आदर्श फाउंडेशन परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने "नशा मुक्त भारत – विकसित भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।