• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Devotees Sway to the Bhajan ‘Radha Raman Hari Bol’; the Entire Pandal Immersed in Devotional Fervor Lucknow.

राधा रमण हरि बोल’ के भजन पर झूम उठे श्रद्धालु, भक्तिरस में सराबोर हुआ पूरा पंडाल लखनऊ

श्री राधारमण सेवा समिति के तत्वावधान में डी.ए.वी. कॉलेज, पं. रास बिहारी तिवारी मार्ग, ऐशबाग में चल रही श्रीमद्भागवत राधारमण कथा के दूसरे दिन पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। वृंदावन धाम से पधारे परम पूज्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों से जोड़ते हुए भक्ति, प्रेम और भगवान के नाम-स्मरण का महत्व बताया कथा के दौरान ‘राधा रमण हरि बोल’ भजन एवं संकीर्तन पर पूरा कथा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। पंडाल में बैठे श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और चारों ओर ‘राधा रमण हरि बोल’ के जयघोष गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने संकीर्तन में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसीपी पश्चिम उपस्थित रहे। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर परम पूज्य श्री पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज का आशीर्वाद लिया कथा के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया आयोजक अमरनाथ मिश्र ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को भक्ति, संस्कार, प्रेम और सद्भाव का संदेश देने का माध्यम है आयोजक अमरनाथ मिश्र राजेंद्र कुमार अग्रवाल लोकेश अग्रवाल अनिल कुमार अग्रवाल मुन्ना भइया रोहित अग्रवाल अमित अग्रवाल समीर मित्तल नवीन गुप्ता अनुराग मिश्र आनन्द रस्तोगी शिवम अग्रवाल आयोजक मंडल में सुनील कुमार मिश्रा मनोज राय कुश मिश्रा दिव्यांशु शुक्ला साकेत शर्मा सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक समेत अन्य भक्त सेवक उपस्थित रहे 

अमरनाथ मिश्र 

आयोजक 

राधा रमण सेवा समिति 

9415026048