मोकलपुर जनचौपाल में रास्ता, आवास व पानी की समस्या उठी

वाराणसी (चिरईगांव)। चिरईगांव ब्लॉक के मोकलपुर ग्राम सभा में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने रास्ते के विवाद, जलभराव, आवास, पेंशन और राशन की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि चकबंदी न होने से गांव में रास्तों को लेकर लगातार विवाद बना रहता है तथा कई स्थानों पर पक्का रास्ता न होने से लोगों को परेशानी होती है। एडीओ (एसटी) हवालदार यादव ने आवास समेत अन्य शिकायतों की जांच कर समाधान का आश्वासन दिया। वहीं ग्राम सचिव संदीप सोनकर ने मौके पर ही तीन लाभार्थियों की पेंशन संबंधी समस्या का निस्तारण कर दिया। अधिकारियों ने रास्ते व जलभराव की समस्या के समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।