• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • On the occasion of Muharram, the Muslim community set an example of mutual brotherhood by serving cold, sweet sherbet to passersby.

मुहर्रम पर मुस्लिम समाज ने पेश की आपसी भाईचारे की मिसाल, राहगीरों को पिलाया ठंडा-मीठा शरबत

मुंडा पांडे/ उत्तर प्रदेश/मुरादाबाद के मुंढापांडे ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मिलक बुजपुर आशा (दलपतपुर अलीगंज मार्ग) में मुहर्रम के पावन अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने आपसी सौहार्द और इंसानियत की एक अनूठी मिसाल पेश की है। क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्थानीय मुस्लिम समुदाय के युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने मिलकर एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया।


इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि यहाँ जाति, धर्म और मजहब की दीवारों को दरकिनार कर हर आने-जाने वाले का स्वागत किया गया। दलपतपुर अलीगंज मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों वाहन चालकों और तपती धूप में पसीना बहा रहे मजदूरों को रोक-रोकर बड़े ही आदर के साथ ठंडा और मीठा शरबत पिलाया गया। भीषण गर्मी में इस ठंडे शरबत ने राहगीरों को काफी राहत पहुँचाई। 

आयोजन में शामिल स्थानीय लोगों का कहना था कि मुहर्रम का महीना हमें सब्र, अमन और इंसानियत का संदेश देता है। इस भीषण गर्मी में प्यासे को पानी या शरबत पिलाना पुण्य का काम है। हमारा उद्देश्य सिर्फ अपने क्षेत्र में आपसी प्रेम और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करना है। इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में जमकर तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन समाज में फैली कड़वाहट को दूर कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। शरबत पीने वाले राहगीरों ने भी मुस्लिम समाज के इस कदम की सराहना की और सभी का आभार व्यक्त किया।