मंडल मुरादाबाद/ उत्तर प्रदेश/जिला अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन में एवं क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी के निकट पर्यवेक्षण में थाना रहरा पुलिस द्वारा नाबालिग के गर्भवती हो जाने पर गर्भपात कराने के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अवगत कराना है कि दिनांक 20.06.2026 को थाना रहरा पर मु0अ0सं0 148/2026 धारा 65(2),89,351(2) बीएनएस व 5l/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था । प्रकरण में कार्यवाही करते हुये थाना रहरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.06.2026 को मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त/गर्भपात करने वाले डा0 हरीश पुत्र हरपाल सिंह नि0 ग्राम बुद्धा वाला मेहरपुर थाना रहरा जिला अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मा0 न्यायालय भेजा रहा है