अमरोहा में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव एवं जिलाधिकारी अमरोहा नितिन गौड़ द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के विभिन्न कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
मंडल मुरादाबाद /उत्तर प्रदेश/जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी द्वारा संस्थान संचालकों को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक संस्थान में अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, नियमित रूप से फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया हेतु समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाए इसके अतिरिक्त छात्रों एवं शिक्षकों को अग्निकांड अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के संबंध में भी जागरूक किया गया तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से संबंधित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी