वाराणसी, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा, वाराणसी अंचल द्वारा विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक मिथलेश कुमार ने कहा कि योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार है तथा कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने इस वर्ष की थीम "स्वस्थ जीवन, खुशहाल भविष्य" को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही सफल भविष्य की नींव है। शिविर में अंचल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक मनोज कुमार बक्शी, क्षेत्रीय प्रमुख भारत भूषण, प्रमुख आंतरिक लेखा परीक्षा शैलेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।