• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Youth will play a crucial role in the 2027 elections, and the BJP will conduct extensive outreach: Ajay Kumar Gupta

2027 के चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम, भाजपा करेगी व्यापक जनसंपर्क : अजय कुमार गुप्ता

वाराणसी। वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा युवाओं के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने और उन्हें संगठन से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्यक्रमों पर जोर दे रही है। इस संबंध में पूर्व पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री अजय कुमार गुप्ता से खास बातचीत हुई अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि युवा देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए संवाद, सामाजिक सेवा, खेल, रोजगार, शिक्षा और डिजिटल माध्यमों से जुड़े कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका कहना है कि संगठन का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के कार्यक्रमों से जोड़ा जाए उन्होंने बताया कि आगामी समय में युवाओं के बीच संपर्क अभियान, संवाद कार्यक्रम और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर रहेगा। बूथ स्तर तक युवा कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के साथ नए युवाओं को संगठन में जिम्मेदारियां देने की दिशा में भी काम किया जाएगा 2027 के चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं तक पहुंच बनाना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। युवाओं की समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को समझकर उन्हें संगठन के मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित रखने के बजाय सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर देगी।