• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Prashant Kumar Srivastava files nomination, vowing to raise the voice of advocates in the Legislative Council

अधिवक्ताओं की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने का संकल्प, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने किया नामांकन

युवा अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और सुविधाओं के लिए संघर्ष का किया ऐलान

वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी एवं अधिवक्ता प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को वाराणसी में एमएलसी चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उन्होंने कहा कि वह शिक्षित समाज के साथ-साथ अधिवक्ता समुदाय की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए चुनाव मैदान में आए हैं प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वयं अधिवक्ता होने के कारण वह कचहरी और अधिवक्ता समाज की जमीनी समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। यदि उन्हें विधान परिषद में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलता है तो अधिवक्ताओं की समस्याओं, सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा उन्होंने विशेष रूप से युवा अधिवक्ताओं के हितों को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि नए अधिवक्ताओं को शुरुआती दौर में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए बेहतर कार्य सुविधाएं, आवश्यक संसाधन और कल्याणकारी योजनाओं की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे उन्होंने कहा कि एमएलसी का चुनाव केवल एक प्रतिनिधि चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षित समाज और विभिन्न पेशेवर वर्गों की आवाज को विधान परिषद तक पहुंचाने का माध्यम है। अधिवक्ता, शिक्षक, इंजीनियर सहित अन्य स्नातक वर्ग की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी नामांकन के अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वह अधिवक्ता समाज और युवा वर्ग के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। नामांकन में सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता व युवा वर्ग दिखाई दिए