• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Shiv Sena protests against the harassment of traders; submits memorandum addressed to the Chief Minister.

व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में शिवसेना का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश /मुरादाबाद के शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने कथित रूप से व्यापारियों के मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न के विरोध में जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, जिससे व्यापारिक वर्ग मानसिक और आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहा है। शिवसेना नेताओं ने मांग की कि व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि यदि व्यापारियों के पक्ष में जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो शिवसेना और व्यापारी संगठन संयुक्त रूप से जीएसटी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना हमेशा व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।


इस दौरान कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिवू पांडे, अरुण ठाकुर, जीतू भाई, दीपक, पंकज पाल, तिलक, राज शर्मा, शिवू सैनी सहित अनेक शिवसेना पदाधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।

“व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो, समस्याओं का तत्काल समाधान हो” – वीरेंद्र अरोड़ा