वाराणसी के मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन में आयोजित एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं भारतीय संयुक्त पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ने अपनी मजबूत नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए बड़ा निर्णय लिया। उनके नेतृत्व में भारतीय संयुक्त पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी में ससम्मान विलय की घोषणा की। इस मौके पर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान काशी सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट रूप से कहा कि उनका राजनीतिक जीवन केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि समाज सेवा के लिए समर्पित है।