पैसे वापस मांगने पर दी धमकी38 हजार रुपये लेने के बाद भी नहीं हुआ काम, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/जनपद मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र स्थित खबड़िया घाट में पूर्व लेखपाल हरिराज़ पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व लेखपाल ने एक कार्य कराने के नाम पर 38 हजार रुपये लिए, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं कराया गया।
आरोप है कि जब पीड़ित पक्ष ने अपने पैसे वापस मांगे तो पूर्व लेखपाल ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।