• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Important meeting of Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP concluded, discussion took place on organization expansion and new appointments.

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं नई नियुक्तियों पर हुई चर्चा

यह बैठक आदरणीय प्रदेश सचिव सुधीर भारद्वाज गुरु जी के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हुए और संगठन विस्तार को लेकर अपने विचार रखे।

प्रदेश सचिव सुधीर भारद्वाज जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक मजबूत टीम तैयार की जा रही है, जिससे समाज सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारी संयम एवं मर्यादा के साथ कार्य करें।


बैठक के दौरान सुधीर भारद्वाज जी ने कई नए सदस्यों को संगठन से जोड़ते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा समाजहित, राष्ट्रहित एवं सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु निरंतर कार्य कर रही है और प्रत्येक कार्यकर्ता को निष्ठा के साथ संगठन को आगे बढ़ाना होगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी खुशी सैनी जी ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया एवं सोशल मीडिया संगठन की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और सभी पदाधिकारियों को सकारात्मक तरीके से संगठन की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाना चाहिए।

प्रदेश सचिव महिला मोर्चा आरती राजपूत जी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि यदि कहीं भी महिलाओं के साथ किसी प्रकार का उत्पीड़न या अन्याय होता है, तो संगठन उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

प्रदेश संगठन मंत्री राजीव सिंह जी ने कहा कि संगठन को प्रत्येक जिले में ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना तथा युवाओं को राष्ट्र एवं समाज सेवा से जोड़ना है।

प्रदेश संयोजक रवि सक्सेना जी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वह हर समय समर्पित रहेंगे और सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।

बैठक में जिला सचिव रवि पोरवाल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसी दौरान संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा भी की गई, जिसमें —

🔸 रेनू भारद्वाज जी को मंडल सचिव पद पर नियुक्त किया गया।

🔸 कामनी द्विवेदी जी को जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

🔸 आशुतोष शुक्ला जी को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

नई जिम्मेदारियां मिलने पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में अन्य कई नए सदस्य भी संगठन से जुड़ने हेतु उपस्थित हुए। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित एवं समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

अंत में बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी ने मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।