निर्जला एकादशी पर खुशी की उड़ान ने कुष्ठ आश्रम में बांटी सामग्री

वाराणसी। निर्जला एकादशी के अवसर पर खुशी की उड़ान संस्था ने संकट मोचन के समीप स्थित कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्यक्रम आयोजित कर आश्रमवासियों के बीच साड़ियां, वस्त्र, फल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। संस्था की अध्यक्ष अधिवक्ता सारिका दुबे ने कहा कि जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष चितेश्वर सेठ सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे। आश्रमवासियों ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। संस्था ने भविष्य में भी जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।