वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, नेतृत्व और नीतियों पर आधारित पुस्तकों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से काउंसिल फॉर मीडिया एंड पब्लिक पॉलसी रिसर्च (CMPPR) की ओर से ‘नमो बुक फेस्ट : काशी संस्करण’ का आयोजन 7 और 8 अक्टूबर को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। फेस्ट सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा आयोजकों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के जीवन, नेतृत्व, शासन मॉडल और नीतियों पर विभिन्न भाषाओं में 500 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इन्हीं पुस्तकों को फेस्ट में प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच विकसित भारत के विजन और प्रधानमंत्री की नीतियों पर संवाद स्थापित करना है फेस्ट में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव, लेखक अमीश त्रिपाठी, राहुल शिवशंकर, आरजे रौनक, अभिनेत्री सुजैन बर्नट, आदित्य राज कौल, गौतम चिकरमाने और नलिन मेहता समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। CMPPR के निदेशक अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री के 75वें वर्ष और संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर काशी में इस विशेष संस्करण का आयोजन किया जा रहा है।