इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, शाखा लखनऊ द्वारा बलरामपुर हॉस्पिटल, लखनऊ में 50 क्षय (टीबी) रोगियों को पुष्टाहार वितरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी रोगियों का मनोबल बढ़ाना तथा उनके उपचार के दौरान पोषण संबंधी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना था।
इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, शाखा लखनऊ के सचिव अमरनाथ मिश्र ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में दवाओं के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार भी अत्यंत आवश्यक है। रेडक्रॉस सोसायटी समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
कार्यक्रम में डॉ. विवेक गुप्ता (डायरेक्टर), डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी (सीएमएस), डॉ. ए.के. गुप्ता (एचओडी), डॉ. अतुल सिंह (डायरेक्टर/टीबी ऑफिसर) एवं राम जी वर्मा कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, गुरप्रीत सिंह सेठी, चारु मिश्रा , नफीस, शारदा प्रसाद, मोहम्मद शोएब, सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित सदस्यों ने क्षय रोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की तथा समाज से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।