सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षान्त समारोह 30 जुलाई को

वाराणसी। सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय ने 44वें दीक्षान्त महोत्सव की अधिसूचना जारी कर दी है। कुलसचिव राकेश कुमार ने बताया कि दीक्षान्त समारोह 30 जुलाई को प्रातः 10 बजे विश्वविद्यालय के दीक्षान्त मण्डप में आयोजित होगा। समारोह में विद्यावारिधि, आचार्य, शास्त्री, शिक्षाशास्त्री, आयुर्वेदाचार्य, ग्रन्थालय विज्ञान तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान के सफल विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

दीक्षान्त में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों को 20 जुलाई तक स्वीकृति-पत्र कुलसचिव कार्यालय में जमा करना होगा। 21 व 22 जुलाई को अभिलेख सत्यापन के साथ ₹250 शुल्क जमा कर गाउन एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्राप्त की जा सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित तिथियों के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।