वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग, विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र तथा नांदी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय रोजगार दक्षता विकास कार्यक्रम का 17 अक्टूबर को समापन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. शेफाली ठकराल ने छात्राओं के लिए कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताया। प्रशिक्षक समीर खोखर ने विद्यार्थियों का पोस्ट असेसमेंट कर उनके सीखने और दक्षताओं का मूल्यांकन किया। प्रो. संदीप गिरी ने रोजगार दक्षता विकास को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया, जबकि वरिष्ठ प्रशिक्षक सौरभ ने विद्यार्थियों को आगामी जॉब फेयर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के आशुतोष द्विवेदी ने छात्राओं को शिक्षा एवं स्वरोजगार में सहयोग का आश्वासन दिया। समापन पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम में प्रो. संजय, प्रो. भावना वर्मा, प्रो. बंशीधर पाण्डेय, प्रो. निमिषा गुप्ता, प्रो. शैला परवीन, प्रो. कृष्ण कुमार सिंह, प्रो. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. भारती कुरील, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. प्रभंजन कुमार, शिवांश कुमार श्रीवास्तव, रंजित कुमार पूर्वे सहित विभाग की छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन डॉ. प्रभंजन कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन शिवांश कुमार श्रीवास्तव और रंजित कुमार पूर्वे ने किया।