कोतवाली गजरौला पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

मंडल मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/जिला अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनौरा श्रीमती अंजली कटारिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गजरौला मनोज कुमार के नेतृत्व में थाना गजरौला पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

साहिल पुत्र शाहिद निवासी गली नं0 10, अनमान नगर करूला, थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद, उम्र 22 वर्ष जुबेद पुत्र हसनैन निवासी मकान नं0-110, सेक्टर- 10, पंचकुला, हरियाणा, उम्र 21 वर्ष थाना  गजरौला पर मु0अ0 सं0 301/2026 धारा 317(2)/318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक अदद स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया