• Home
  • Uttar Pradesh
  • Bijnor
  • Home Guards received their own building in Chandpur, a result of the efforts of the District Commandant. Mukesh Kumar Saini reports from Bijnor district.

चांदपुर में मिला होमगार्ड्स को अपना भवन जिला कमांडेंट के प्रयासों का नतीजा जिला बिजनौर से मुकेश कुमार सैनी की रिपोर्ट

 जिला कमांडेंट होमगार्ड्स वेदपाल सिंह चपराना द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। साथ ही सैकड़ों होमगार्ड्स भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनेश त्यागी पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कमांडेंट चपराना द्वारा  चांदपुर के पूर्व के पूर्व कंपनी कमांडर जगत सिंह शर्मा सहित क्षेत्र के सेवा निवृत होमगार्ड्स को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कमांडेंट चपराना ने बताया कि इस कार्यालय के निर्माण में 230000 रुपये का सहयोग प्रेरणा परिवार के मुखिया  ज्ञान प्रकाश वर्मा, 51000 का सहयोग ,कृष्णोत्तर बैंकर्स, 51000 का सहयोग ,गोविंद मित्तल एवं 71000 का सहयोग कंपनी चांदपुर के होमगार्ड्स द्वारा स्वेच्छा से किया गया हे। इसमें एक कार्यालय, एक बैरग व एक स्टोर बनाया गया हे। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से किया गया। सभी मंचासीन गणमान्यों को पुष्प, पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिला कमांडेंट चपराना ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री एवं होमगार्ड्स मंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप इस जनपद में कंपनी कोतवाली देहात, कंपनी कीरतपुर, कंपनी नजीबाबाद के बाद कंपनी चांदपुर में कंपनी कार्यालय का निर्माण किया गया हे तथा शीघ्र ही जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय बिजनौर का भी निर्माण कार्य भी पूरा होने जा रहा हे। निर्माण कार्य पूरा होते ही शीघ्र ही भव्य लोकार्पण का कार्यक्रम किया जाएगा