• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • If farmers’ grievances go unheard, the government will be taught a lesson in 2027: BKU (Bhanu)

किसानों की सुनवाई नहीं हुई तो 2027 में सरकार को सबक सिखाएंगे: भाकियू भानु

लखनऊ के दुबग्गा चौराहे पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने शक्ति प्रदर्शन किया। संगठन ने विशाल सदस्यता अभियान और पदाधिकारी सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में नेताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार और अधिकारियों पर निशाना साधा राष्ट्रीय प्रवक्ता ठा. शिव कुमार सोमवंशी ने कहा कि किसानों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक किसानों की सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार और प्रशासन को अपना रवैया सुधारना होगा। ऐसा नहीं हुआ तो किसान आंदोलन को और तेज करेंगे 2027 में बदलाव की चेतावनी  भाकियू नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और प्रशासनिक रवैया नहीं बदला तो 2027 में किसान सरकार को हटाने का काम करेंगे। नेताओं ने कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे।

सैकड़ों किसानों ने बदला संगठन

कार्यक्रम में रायबरेली से आए सैकड़ों किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) छोड़कर भारतीय किसान यूनियन (भानु) की सदस्यता ग्रहण की। ठा. शिलकुमार सोमवंशी के नेतृत्व में किसानों ने संगठन में शामिल होने की घोषणा की।

इस दौरान आकाश मिश्रा को युवा प्रदेश महासचिव और रविकांत यादव को युवा जिला अध्यक्ष रायबरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों को शीर्ष नेतृत्व ने नियुक्ति पत्र दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वरदीन यादव ने की। आयोजन युवा मंडल अध्यक्ष लखनऊ मो. आरिफ और युवा प्रदेश महासचिव मो. सलामत गाज़ी के नेतृत्व में हुआ।

समारोह में राष्ट्रीय महासचिव आशु चौधरी, मंडल अध्यक्ष लखनऊ केके सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, प्रमुख मंडल प्रभारी लखनऊ विनोद सिंह, प्रदेश महासचिव रविंद्र सिंह और अशोक यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।