मुंबई/वाराणसी। वैश्विक आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संस्था 'अक् एवं क्लब स्पिरिचुअल बाय अक्' ने हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की 100वीं जयंती पर मुंबई और वाराणसी में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए। संस्था ने दावा किया कि यह देश की पहली आध्यात्मिक संस्था है, जो इस प्रकार कला, संस्कृति, सौंदर्य और अध्यात्म को जोड़कर अंतरराष्ट्रीय हस्तियों पर आयोजन कर रही है।
कार्यक्रम में स्वामी ओम द अक् और साकिब भारत ने मर्लिन मुनरो के जीवन संघर्ष, आत्मविश्वास और मानवीय मूल्यों पर प्रकाश डाला। मुंबई के वर्सोवा स्थित केंद्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में फिल्म, फैशन, संगीत और कला जगत की कई हस्तियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि मर्लिन मुनरो केवल एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि साहस, स्वतंत्र सोच और आत्मनिर्भरता की प्रतीक थीं।
मुंबई के साथ-साथ वाराणसी शाखा में भी चर्चा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम ने अध्यात्म, कला और संस्कृति के समन्वय का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को सौंदर्य और जीवन के गहरे अर्थों पर चिंतन के लिए प्रेरित किया।